उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शांती नगर मोहल्ले में युवक ने सन्दिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शांती नगर मोहल्ला निवासी महेश के 28 वर्षीय पुत्र पप्पू ने सन्दिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार व पायलट राजवीर ने युवक के ससुर राम मोहन के साथ उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ससुर राम मोहन पप्पू को जिला अस्पताल छोड़कर वापस घर लौट गया। वही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक का इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई तो डॉक्टर ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share