G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार महिला गिरकर घायल हो गई घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गौरी गाँव निवासी रमा शंकर अपनी 30 वर्षीय पत्नी शिव कुमारी को बाइक पर सावर कर सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी गडरिया पुरवा अपनी ससुराल जा रहा था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के जेल के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक गिर गई और बाइक पर सवार शिव कुमारी घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी उमेश कुमार व पायलट राकेश ने घायल अवस्था में शिव कुमारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share