उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में किसान मजदूर मोर्चा की बैठक में कहा गया भारतीय सेना ने साहस का परिचय दिखाते हुए पाकिस्तान में घुसकर सैकड़ो आतंकवादियों को मार गिराने का काम किया है इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। यह बात किसान मजदूर मोर्चा की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने कहा। बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप किसान मजदूर मोर्चा के कार्यालय में गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे से संगठन की एक बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने संगठन मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के विरोध में हमारे देश की सेना ने जिस प्रकार साहस का परिचय दिखाते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम किया और सैकड़ो आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुसकर मार गिराया है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। भारत देश के सभी लोग सेना के लोगों के साथ हैं। बैठक में जिला सचिव राजू विश्वकर्मा ने कहा कि तहसील क्षेत्र के सभी थानों में गरीबों तथा पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। इस मौके पर किसान मजदूर मोर्चा की नेत्री ननकी पासवान ने कहा कि कॉलोनी का सर्वे ठीक से किया जाए और केवल पात्र लोगों को कालोनियां दी जाए। किसान मजदूर मोर्चा नेता अनुज पटेल ने कहा कि आंगनबाड़ियों को समय से राशन उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर प्रयागराज मंडल सचिव सिद्ध गोपाल, जिला सचिव प्रियंका पाल, कमल खान तेजपाल, मोमना, शांति देवी पासवान तथा शारदा देवी रामकरण पटेल संपतिया कुशवाहा सुशीला कुशवाहा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share