फतेहपुर थरियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना जीआरपी को हुई तो मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार प्रयागराज जनपद के बहेरिया थाना क्षेत्र के अहिराई सिकंदरा गांव निवासी शिव मूर्ति का 32 वर्षीय पुत्र राजू ट्रेन पर सफर कर रहा था। जब ट्रेन थरियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर रेलवे यार्ड के पास पहुंची तभी चलती ट्रेन से राजू नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते हैं उससे पहले ही उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना जीआरपी को हुई तो मौके पर पहुंचकर मृतक के पास मिली आईडी से उसके परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चचेरे भाई अनिल कुमार यादव ने बताया मृतक गाजियाबाद से लौट रहा था, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!