G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अलिहाबाद गाँव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जाफराबाद गाँव निवासी हरदेव प्रसाद का 55 वर्षीय पुत्र देवी प्रसाद बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद गांव के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार देवी प्रसाद घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको सरकारी 108 एंबुलेंस से बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share