G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की राधानगर पुलिस द्वारा दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना राधानगर पुलिस द्वारा 14 मई को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 63/2025 धारा 303(1),317(2) बीएनएस में आरोपी सदर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर शादीपुर खुर्द इस्माइलगंज निवासी स्व. ओमप्रकाश गुप्ता के 24 वर्षीय पुत्र सूरज गुप्ता व कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर चौराहा पटेल नगर मोहल्ला निवासी स्व. राम औतार के 35 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार मिश्रा को बक्सपुर बैरियर चेकिंग के दौरान बक्सपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share