उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के टेसाही बुजुर्ग गांव में युवक ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के टेसाही बुजुर्ग गाँव निवासी स्व. दुलारे पाल का 38 वर्षीय पुत्र राम बरन उर्फ आसाराम ने संदिग्ध अवस्था मे घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों जब उसको फांसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया बच्चे स्कूल पढ़ने गए थे और मृतक की पत्नी रिश्तेदारी में गई हुई थी तभी खाली घर में इसने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!