उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जरार गाँव मे तालाब में मछली पकड़ते समय युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के उदई सरांय गाँव निवासी चुन्नू लाल लोधी का 35 वर्षीय पुत्र बुद्धा लोधी की तालाब के गहरे पानी में जाने से डूबकर मौत हो गई। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे के परीजनो ने बताया मृतक अपने साथियों के साथ ससुराल गया था। वही तालाब से मछली पकड़ने के दौरान डूबने से इसकी मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share