G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बनरसी गाँव मे परिवारिक कलह के चलते युवक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बनरसी गाँव निवासी जगत नरायन के 36 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार नें परिवारिक कलह के चलते ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त परिजन अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share