G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ट्रक चालक की झारखंड में सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। मृतक का शव जब उसके घर पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ला निवासी नोखे लाल पाल का 45 वर्षीय पुत्र फूलचंद्र पाल जो पेशे से ट्रक ड्राइवर था। वह ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। और मौजूद समय मे वह झारखंड में ट्रक चला रहा था। वही उसकी सन्दिग्ध अवस्था मे मौत ही गई तो ट्रक मालिक मृतक के शव को झारखंड से लेकर फतेहपुर पहुंचाने आया। मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share