उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलांदा कस्बे के मुगल चक के समीप ऑटो की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के मझटेनी गांव निवासी मनोज कुमार का 22 वर्षीय पुत्र राहुल व गांव निवासी राजेंद्र का 19 वर्षीय पुत्र पवन दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहे थे।

जब इनकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के चक मुगल रोड के समीप पहुंची तभी ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में दोनों को अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!