G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेढ़ फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कीर्ति खेड़ा गांव में महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको फांसी के फंदे से उतार कर अपने वाहन से इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कीर्ति खेड़ा गांव निवासी ननका की 50 वर्षीय पत्नी जमालिया देवी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

परिजनों ने जब उसको फाँसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको फाँसी के फंदे से उतार कर अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share