G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के उनवा आधारपुर के समीप ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने लगभग 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की पहचान हलीम पुत्र स्व. गप्पू निवासी मसवानी के रूप में करते हुए बताया कि हलीम कल शाम घर से निकल गया था। जिसकी काफी खोज-बीन की लेकिन कोई सुराग न लगा। बताया कि मृतक का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share