G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के असोथर रोड घसीपुरा गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टेकसारी बुजुर्ग गांव निवासी गंगा प्रसाद का 50 वर्षीय पुत्र राम सिंह जो ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

रोज की भांति आज भी वह रिक्सा लेकर सवारी की तलाश में निकला था। जब उसका रिक्शा असोथर रोड घासीपुरा गांव के समीप पहुंचा। तभी अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे रिक्शे के नीचे दबकर रिक्शा चालक राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share