उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के जहानाबाद में आई बारात में लड़की ने जयमाल के दौरान दूल्हे को शराब के नशे में देख शादी से इंकार कर दिया। शादी से इंकार किये जाने के बाद हड़कंप मच गया। लड़की की माने तो जयमाल के समय दूल्हे ने शराब पी रखी जो स्टेज में लड़खड़ा रहा था। लड़की पक्ष के लोगो ने ध्यान नही दिया। फिर अन्य रस्मे शुरू हुई तभी दूल्हे के मुह से शराब की बदबू आने के बाद अचानक लड़की शादी ने इंकार घर वालो को बताया कि दूल्हा शराब के नशे में टल्ली है।

जिसके बाद हड़कंप मच गया। वहीं लड़की ने शादी से इंकार किया लड़की के घर वालो ने शादी में खर्च पैसों की मांग कर शादी को तोड़ने पर अड़ गए। जहां सुबह से पंचायत शुरू है लेकिन लड़की ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि बकेवर के कृष्णापुर से बारात आई थी। हालांकि थाना अध्यक्ष ने बताया मामले में दोनो पक्षो की बात चीत में समझौता होने के बाद दुल्हन विदा हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By