उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर महेवा गांव में खेत में काम करने गए किसान को बिचखापड ने काट लिया परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको फूँक-झाड़ के लिए लेकर गए। वहाँ सफलता न मिलने पर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर महेवा गांव निवासी स्व. बाबू का 55 वर्षीय पुत्र रामपाल गांव के समीप स्थित खेत में काम करने गया था। तभी उसको जहरीले बिचखापड ने काट लिया।

बिचखापड काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई। तो तुरंत परिजन उसको फूँक-झाड़ के लिए लेकर गए सफलता न मिलने पर मोटर साइकिल द्वारा उसको जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share