उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पिरनपुर पानी टंकी के समीप चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार दम्पति व दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के धँमाये गाँव निवासी हकीम प्रसाद का 40 वर्षिय पुत्र शीतला प्रसाद अपनी 35 वर्षीय पत्नी ज्ञानू देवी, 8 वर्षीय पुत्री शिल्पा देवी 3 वर्षीय पुत्र वंश को बाइक पर सवार कर फतेहपुर जनपद के राधा नगर थाना क्षेत्र के मलाका गाँव एक शादी समारोह से सामिल होने आया था।

आज वह सभी को बाइक पर सवार कर वापस घर लौट रहा।था। तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के पिरनपुर मोहल्ले में उसकी बाइक को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार दम्पति व दोनो बच्चे घायल हो गए। स्थानीयों ने सभी घयलो को इलाज के लिए ई-रिक्सा पर सवार कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!