उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव के समीप बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के मनीपुर गाँव निवासी गोरे का 22 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार गाँव निवासी अभिमन्यु को 25 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी को बाइक पर सवार कर किसी काम से शहर आ रहा था।

जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर चैराहे के समीप पहुँची तभी राधा नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गाँव निवासी राम नवल मौर्य का 12 वर्षीय पुत्र रोशन मौर्य जो कक्षा 6 का छात्र वह साइकिल सवार होकर स्कूल से घर जा रहा था। वह सामने से आ जिस जिससे दोनो की बडनपुर चौराहे पर भिड़ंत हो गई और तीनो लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!