उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में युवक ने घर के बाहर जंगल में सन्दिग्ध अवस्था मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पाही गांव निवासी शिव राम के 45 वर्षीय पुत्र लल्ला ने घर के बाहर करीब 100 मीटर दूर जंगल में बिजली के लट्ठे में शर्ट से फंदा बनाकर फांसी लगा लिया गांव के कुछ लोग जानवर चराने गए। तभी लोगों ने शव को लटका देखा तभी ग्रामीणों को सूचना दी ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए फोरेंसिक विभाग को सूचना दी

तत्काल मौके पर फॉरेंसिक विभाग टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी श्याम सुंदर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक लल्ला की पत्नी पार्वती अपने तीन लड़के सर्वेश अजय नरेंद्र व दो बेटियां सुदामा राखी के साथ परदेश में रहकर मजदूरी करके गुजर बसर करती हैं मृतक लल्ला गांव में रहता था और यहीं पर मजदूरी का कार्य करता था। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में लगी हुई है अभी तक मृतक व्यक्ति की घटना का कोई कारण का पता नहीं लग पाया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!