G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले में घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में हलवाई ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के राधा नगर नई बस्ती मोहल्ला निवासी पन्नू लाल सविता के 30 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार सविता ने घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर मे हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई अजय कुमार सविता ने बताया की भाई शराब पीने का आदी था इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। हादशे के बाद से मृतक की पत्नी अंकिता देवी और 6 साल की पुत्री का रो-रोकर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share