उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर उसरैना गांव के समय अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक सवार को।टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात जनपद के अमराठ थाना क्षेत्र कुतवापुर गाँव निवासी अशोक का 22 वर्षीय पुत्र योगेश प्रयागराज जनपद से बाइक पर सवार होकर कानपुर जनपद अपने घर जा रहा था।

जब उसकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर उसरैन गाँव के समीप पहुंची तभी अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक योगेश रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर स्थानीयों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!