उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के मनावां गांव के समीप चलती बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मनावां गांव निवासी नीरज त्रिपाठी अपनी 40 वर्षीय पत्नी सपना त्रिपाठी को बाइक पर सावर कर घर से किसी काम के लिए जा रहा था।

जब उसकी बाइक गांव के बाहर पहुंची तभी बाइक पर सवार उसकी पत्नी चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए असोथर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!