G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर थरियांव गाँव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के मलाका गाँव निवासी अखिलेश का 19 वर्षीय पुत्र आकाश थरियांव थाना क्षेत्र के मलांव गाँव अपनी मौसी के घर गया था। वहाँ अपनी 50 वर्षीय मौशी कमला देवी पत्नी प्रेम नराययन को बाइक पर सवार कर किसी काम से जा रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के रामपुर थरियांव गाँव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित गिर गई। जिससे बाइक पर सवार उसकी मौशी गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स के ईएमटी राम सिंह व पायलेट राजू पाल के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share