उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जहानाबाद से गुजरने वाला भोगनीपुर से चौडगरा मार्ग इन दिनों मौत के सफ़र से कम नहीं नजर आ रहा है। आए दिन होने वाले हादसों के बावजूद अभी तक लोक निर्माण विभाग शुध नहीं ले रहा है। जहां एक ओर विभाग द्वारा विशेष मरम्मती करण का टेंडर हो गया है। किंतु सूत्रों के अनुसार टेंडर होने के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण के नाम पर खेल करने का भी साजिश करते नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार बरसात के पूर्व निर्माण होने पर गुणवत्ता व मानक को नजरअंदाज कर महज लीपापोती का कार्य किया जाएगा। जैसे ही बरसात शुरू होगी तो सड़क पुनः इस हालात पर आने पर कार्यादायी संस्था के पास बचाव का एक सीधा रास्ता अधिक बारिश में सड़क खस्ताहाल होने का बहाना मिल जाएगा। इसी के चलते ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण अभी शुरू नहीं कराया गया है। जानकारी के अनुसार उपरोक्त विशेष मरम्मती करण करने का टेंडर मार्च माह में हो चुका है। जिसकी प्रथम किश्त भी विभाग द्वारा रिलीज की जा चुकी है किंतु ठेकेदार के बारिश के पूर्व के खेल के चलते सड़क आज किसी मौत के सफ़र से कम नहीं नजर आ रही है। वही लगभग 25 किलोमीटर का सफर लोगों के लिए मुसीबत का पहाड़ नजर आ रहा है। भाजपा नेता सड़क निर्माण की लापरवाही को लेकर मुखर नजर आ रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश पाल नेता ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा की सरकार की छवि खराब करने का ठेकेदार द्वारा कुचक्र रचा जा रहा है। जिससे सड़क निर्माण में देरी पर लापरवाही की जा रही है भाजपा सभासद महेश चौरसिया ने कहा कि मार्च माह में टेंडर हो जाने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं लापरवाह ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share