उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के नसेनिया गांव के समीप अनियंत्रित ऑटो पलट गया। जिससे ऑटो पर सवार एक बृद्ध घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सिकठठनपुर गाँव निवासी स्व. राम मनोहर का 75 वर्षीय पुत्र राम किशोर ऑटो पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था।

जब ऑटो जहानाबाद थाना क्षेत्र के नसेनिया गाँव के समीप पहुंचा तभी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो में सवार राम किशोर घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एम्बुलेन्स के ईएमटी पंकज कुमार व पायलेट गुलाब ने घायल को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!