उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0 प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में खाद्य पदार्थो को सुरक्षित एवं मानक के अनुरूप आम जनमानस को उपलब्ध कराए जाने के दृष्टिगत 15 मई से 20 मई तक चलाएं जा रहे विशेष अभियान के में सहायक आयुक्त (खाद्य) डी.पी.सिंह के निर्देश पर आज दिनांक 19.05. 2025 को खाद्य सुरक्षा टीम ने प्रवर्तन कार्यवाई सम्पादित कर 06 नमूना ( 05 विधिक एवं 01 सर्विलेंस )संग्रहित किए, जिसका विवरण इस प्रकार है- 1 – क्वालिटी आइसक्रीम, रामगंज पक्का तालाब, फतेहपुर से आइसक्रीम का एक विधिक नमूना संग्रहित, 2- नवनीत एंटरप्राइजेज मुसाफा बिंदकी , फतेहपुर से वटरस्कॉच आइसक्रीम का एक विधिक नमूना संग्रहित, 3- उजाला आइसक्रीम , कंसाही,।बिंदकी ,से आइसकैंडी ऑरेंज का एक विधिक नमूना संग्रहित, 4- आइसक्रीम सेंटर एंड गुलेर जूस कॉर्नर ,कृष्ण बिहारी नगर, से वटरस्कॉच आइस क्रीम का एक विधिक नमूना संग्रहित, 5- एस.के. जूस एंड फास्ट फूड सेंटर, कृष्ण बिहारी नगर, से मैंगो शेक का एक विधिक नमूना संग्रहित, 6- आनंद मेडिकल स्टोर, चिकन टोला, बाकरगंज से हनी (शहद) झंडू ब्रांड का एक सर्विलेंस नमूना संग्रहित।

नमूने जांच हेतु राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किए जा रहे हैं, जांच परिणाम आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र, महेंद्र कुमार यादव तथा सिद्धार्थ कुमार मौके पर उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!