उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान प्रदेश के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु नई एच.पी.वी. वैक्सीन के शुभारम्भ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजीव नयन गिरी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा व सुना गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने राजस्थान राज्य के लिए रु0 16886 हजार करोड़ की लगत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर किया। साथ ही लगभग 22 हजार सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए विकास की परियोजनाओं को गति दी और उनके उद्बोधन को आत्मसात किया गया। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ले और इसका माइक्रोप्लान भी बना ले। वैक्सीनेशन को सफल बनाने के लिए ब्लॉक स्तर तक अधिकारी और कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी करा ले, साथ ही उनके दायित्वों का निर्धारण करये हुए अभियान को सफल बनाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला, साथ ही एच.पी.वी. वैक्सीनेशन से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर ए सीएमओ, सीएमएस , एआरओ, जिला प्रतिरक्षा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!