उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में ग्राइंडर मशीन से प्लाई काटते समय युवक का हाथ मसीन की चपेट में आने से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लाला का पुरवा चक हांता निवासी स्वर्गीय दया राम का 35 वर्षीय पुत्र दिनेश कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी अतुल पटेल के खेत में पानी लगाए हुए था।

तभी अतुल उसको बुलाकर ग्राइंडर मशीन से प्लाई कटवाने लगा। प्लाई काटते समय दिनेश का हाथ ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से उसके हाथ की नस कटकर हाथ गम्भीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो अतुल पटेल अपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। तो तुरंत अतुल पटेल अपने चार पहिया वाहन से उसको कानपुर लेकर चला गया। घटना के बारे में अतुल पटेल ने बताया की वह ग्राइंडर मशीन से प्लाई बोर्ड काट रहा था और प्लाई को दिनेश ने पकड़ रखा था। तभी ग्राइंडर मशीन से उसकी हाथ की नस कट गई जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते रक्तस्राव रुक नही रहा है। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!