उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गाँव के समीप रोड किनारे खड़े बाइक सवार को अज्ञात बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे युवक रोड पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कुशुम्भी गाँव निवासी दिनेश दुबे का 17 वर्षीय पुत्र शोनु घर से किनल कर गाँव के समीप रोड किनारे खडा था।

तभी तेज रफ्तार से निकला अज्ञात बाइक सवार उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे शोनु रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके चाचा रमेश दुबे ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

