उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के मिर्जापुर भिटारी गाँव मे घर से किसी काम के लिए निकले किशोर पर बंदरो ने हमला बोल दिया। बन्दरो से खुदको बचाने के प्रयास में किशोर रोड़ पर गिरकर घायल हो गया। हादशे कि जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के मिर्जापुर भिटारी गाँव निवासी मूलचंद का 17 वर्षीय पुत्र सन्दीप घर से किसी काम के लिए निकला था।

तभी गाँव मे बंदर उसकी दौड़ा लिया, बंदर से खुद को बचाने के प्रयास में वह रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी ज्ञान उत्तम व पायलेट गुलाब सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!