उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कोराई गांव की मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी रोड़ पर गिरकर अचेत हो गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवांरा गांव निवासी जगत पाल का 37 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र रोज की भांति आज भी वह मलवा थाना क्षेत्र में स्थित मेडिकल कॉलेज ड्यूटी करने जा रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कोराई गांव की मोड़ पर पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे वह रोड पर गिरकर अचेत हो गया। स्थानीयों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने अचेत अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share