उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा के समीप बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ गाँव निवासी राम धनी का 22 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए फतेहपुर जनपद आ रहा था।

जब उसकी बाइक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा रोड पहुंची तभी सामने आई दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!