उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की जहानाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष सैयद आबिद हसन व अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने आज कस्बे की सफाई व्यवस्था व पेयजल व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारी सुनील कुमार की लापरवाही की शिकायत मिलने पर लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस थमाया। इस दौरान इन दिनों पेयजल आपूर्ति आपूर्ति को लेकर दिशा निर्देश दिए तथा विभिन्न नलकूपों पर पहुंच स्थलीय निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए बताया पेयजल की आपूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी शिकायत मिलने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की बात कही। इस दौरान उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए सफाई नायकों को भी सख्त हिदायत देते हुए कार्य शैली में सुधार लाने की बात कहीं नगर पंचायत कर्मचारी सुनील कुमार के विरुद्ध की गई कार्यवाही से नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष सैयद आबिद हसन ने बताया कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share