उत्तर प्रदेश फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के कोढ़ाल गांव निवासी धर्मपाल का 12 वर्षीय पुत्र लाल सिंह कक्षा सात का छात्र है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। तभी स्कूल से कुछ दूरी पर चार पहिया वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे छात्र घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

