उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृत विभाग एवं जंतु विज्ञान विभाग द्वारा पोस्टर एवं जैव विविधता विषयक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। संस्कृत विभाग की पोस्टर प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष वर्ग में सौम्या मौर्य प्रथम, मरहम फातिमा द्वितीय और प्रियांशी देवी तृतीय रहीं। वहीं बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष की संयुक्त श्रेणी में रोशनी देवी ने प्रथम, निकिता ने द्वितीय और श्वेता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. चंद्रभूषण सिंह, डॉ. राजकुमार और आनंदनाथ रहे। जंतु विज्ञान विभाग की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सारा फातिमा प्रथम, रिफत जहां द्वितीय और अनुराधा तृतीय रहीं। विभाग प्रभारी डॉ. अनुष्का छौंकर ने जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला और संरक्षण की अपील की। कार्यक्रम में डॉ. रमेश सिंह, डॉ. मधुलिका श्रीवास्तव, डॉ. जिया तस्नीम सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजकुमार ने किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

