उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में ट्रक से माल उतारते समय करंट की चपेट में आ जाने से युवक गम्भीर रूप से झुलस गया जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी जगतपाल का 32 वर्षीय पुत्र अजय मजदूरी कर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताते हैं कि ट्रक में माल लोड करते समय एचटी लाइन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादशे की खबर मृतक के परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

