उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में रंगों के त्योहार होली से पूर्व शुक्रवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन एवं समाजसेवी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने श्रीकृष्ण आदर्श विद्या मंदिर दिव्यांग एवं पुनर्वास आवासीय विद्यालय के दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर होली के उपहार वितरित किए। इस दौरान बच्चों को पिचकारी, अबीर, रंग, मुखौटे, गुब्बारे एवं खाद्य सामग्री प्रदान कर खुशियां बांटने का प्रयास किया गया। डॉ. अनुराग ने सभी बच्चों को अबीर-गुलाल लगाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही चिकनपॉक्स से बचाव एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक औषधि भी वितरित की गई। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने जनपदवासियों से अपील की कि होली के पर्व पर आपसी गिले-शिकवे भुलाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं। कार्यक्रम में प्रबंधक सीताराम यादव, मनीष कुमार सिंह, डॉ. वकील अहमद सिद्दीकी, सुमन देवी, सीमा देवी, सर्वेश कुमार, पवन कुमार, चैतन्य कुमार (संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी) एवं प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!