उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से उन्नयन हेतु चयनित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बिन्दकी में आधुनिक तकनीक से युक्त फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल सर्विस असिस्टेंट कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट कोर्स के लिए 5वीं पास के साथ 4 वर्ष का इलेक्ट्रिक व्हीकल अनुभव, या 8वीं पास के साथ 1 वर्ष का अनुभव, अथवा 9वीं पास या ऑटोमोटिव वासर लेवल-2 प्रमाण पत्र के साथ 2 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इलेक्ट्रिक व्हीकल सर्विस असिस्टेंट कोर्स के लिए 8वीं पास (निरंतर शिक्षा के साथ), या 8वीं पास के साथ 1 वर्ष का अनुभव, या 2 वर्षीय आईटीआई, या हाईस्कूल पास, अथवा ऑटोमोटिव वासर लेवल-2 प्रमाण पत्र के साथ 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। इस कोर्स के लिए भी न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। अभ्यर्थियों के पास ड्राइविंग लाइसेंस और बेसिक कंप्यूटर ज्ञान होना जरूरी है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ एक सप्ताह के भीतर संबंधित संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही https://www.upsdm.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना भी अनिवार्य है। संस्थान प्रशासन ने बताया कि कोर्स पूर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों के सेवायोजन के लिए प्रयास किया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!