Spread the love

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के हिकमत उल्ला पार्क के समीप बाइको की भिडन्त में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के पनई गांव निवासी स्व0 धनराज का 25 वर्षीय पुत्र शिवम बाइक से रिश्तेदारी में आ रहा था। जब वह हिकमतउल्ला पार्क के पास पहुंचा तभी दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे वह घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By