उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर शराब ठेका के समीप ओवर लोड मिट्टी लदे ट्रैक्टर की टक्कर से चार पहिया वाहन सवार चार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए, घटना की सूचना पर पहुंचे पीआरवी जवानों ने सभी घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने तीन की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफ़र कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बडनपुर गाँव निवासी बलवीर का 32 वर्षीय पुत्र ज्ञानेंद्र गाँव निवासी इन्द्रसेन का 30 वर्षीय पुत्र निखिल सिंह और सुजान सिंह का 40 वर्षीय पुत्र विश्व जीत दीप व सन्तोष का 26 वर्षीय पुत्र राजन सिंह सभी चार पहिया वाहन पर सवार होकर जैसे ही गाँव के समीप स्थित ठेका के पास पहुंचे। तभी तेज रफ्तार ओवर लोड मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने चार पहिया वाहन को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वाहन पर सवार सभी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पीआरवी 6255 को हुई तो घटना स्थल पर पहुंचे पीआरवी जवान हरदीप सिंह, धर्मवीर व मनोज ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायलो में तीन की हालत गम्भीर देखते हुए उनको प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

