Spread the love

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के मदनपुर के समीप हाइर्व में सड़क पार कर रहे चचेरे भाईयों को तेज रफ्तार ट्रक रौंदता हुआ निकल गया। जिससे मौके में पर ही मौके पर ही दोनो की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस से मृतकों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाने के मदनपुर गांव निवासी गोपी किशन का 8 वर्षीय पुत्र किशन अपने चचेरे भाई विमल पुत्र पिंकू 13 वर्ष के साथ शनिवार को लगभग 4 बजे बाग से बेर तोडकर वापस घर आ रहे थे। जब दोनो भाई सडक पार करने लगे तभी तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने दोनो भईयों को रौंद दिया। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद मौके पर सैकडो लोगो की भीड़ जमा हो गयी। वहीं सूचना पर समाज सेवी अशोक तपस्वी मौके मेंउ पहुंचकर जिला अस्पताल में शवों को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। घटना के बाद मृतको के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By