उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के भखुहा चौराहा के समीप शनिवार की सुबह तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे किशोरी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं उसका चाचा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर गांव निवासी महावीर उर्फ कल्लू निषाद की पुत्री लक्ष्मी निषाद अपने चाचा राम खेलावन निषाद पुत्र छेद्दू के साथ बाइक से हुसैनगंज थाने के गोपालपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही यह लोग भखुहा चौराहा के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे डम्फर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक में बैठी किशोरी उछल कर डम्फर के पहिये के नीचे आ गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। वहीं उसका चाचा घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!