उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के ज्वाला प्रसाद डिग्री कॉलेज के समीप दो बाइको की आपस में जोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव निवासी जगन्नाथ का 45 वर्षीय पुत्र राजू थानां क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी अपने दोस्त राजू गौर के साथ बाइक पर सवार होकर नरैनी किसी काम से गए थे।

वहां से वापस लौटते समय जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के ज्वाला प्रसाद डिग्री कॉलेज के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से ज़ोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार कुल चार लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने तीन की हालत गंभीर देखते हुए प्राकृतिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर और राजू को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही घायल राजू ने घटना के बारे में बताया की दोनों बाइको की भिडन्त में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमे हमारा साथी राजू गौड़ भी गंभीर रूप से घायल हो गया था सभी को डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

