Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बाहबलपुर पेट्रोल पंप के समीप रोड किनारे खड़ी बृद्ध महिला को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे महिला रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अलीपुर भादर गांव निवासी कुंवर सिंह का 40 वर्षीय पुत्र रामचंद्र उर्फ पप्पू अपनी 65 वर्षीय मां फुलदसिया देवी को बाइक पर सवार कर शहर किसी काम से आ रहा था।

जब उसकी बाइक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बाहबलपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तभी रोड किनारे मां को खड़ी कर व पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डालने चला गया। तभी रोड से निकले बाइक सवार ने उसकी मां को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे फुलदसिया देवी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला राजस्थान पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By