Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सांतो धरमपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सांतो धरमपुर गांव निवासी उदय पाल यादव का 22 वर्षीय पुत्र गौरी शंकर यादव व गाँव निवासी रमेश सिंह का 18 वर्षीय पुत्र भवर सिंह दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे जब उनकी बाइक गांव के बाहर पहुंची। तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक पर सवार दोनो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए असोथर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी तेज प्रताप व पायलेट योगेंद्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By