उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नऊवा बाग के बकन्धा गांव की मोड के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव निवासी गया प्रसाद पाल का 31 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार पाल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नऊवा बाग के बकन्धा गाँव की मोड पर पहुंची तभी ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे की सूचना परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया, सभी का रो-रोकर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!