उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में घर की छत से लोहे की होल्डिंग उतारते समय ग्यारह हजार बिजलीं की लाइन से छू गई। जिससे बिजलीं के करंट की चपेट में आकर मकान मालिक और मजदूर दोनो गम्भीर रूप से झुलस गए। जानकारी होने पर तुरंत दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरउन्हा गाँव निवासी राम नराययन पाल का 35 वर्षीय पुत्र निरंजन पाल थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा निवासी विनोद सोनी के 35 वर्षीय पुत्र राम सोनी के घर मजदूरी करने गया था।

वह मकान मालिक के साथ उसके घर की छत पर रखी हुई लोहे के पाइप लगी होल्डिंग उतार रहा था। तभी होल्डिंग घर के समीप से गुजरी 11 हज़ार की लाइन से छू गई। जिससे मजदूर निरंजन पाल और मकान मालिक राम सोनी दोनो गंभीर रूप से झुलस गए।

तुरन्त दोनो को इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से दोनो को जिला अस्प्ताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By