उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव के समीप अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के अजनेई गांव निवासी रमेश की 60 वर्षीय पत्नी आशा देवी अपने पुत्र विक्रम के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से हुसैनगंज थाना क्षेत्र आई थी।

तभी थाना क्षेत्र के मवई गांव के समीप वह चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको।इलाज के लिए जिला सरकार पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!