उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ चौराहे के समीप ट्रक की टक्कर से पैदल जा रहा राहगीर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी स्व. घुरु का 55 वर्षीय पुत्र मेडा लाल घर से पैदल किसी काम के लिए निकला था। जब वह थाना क्षेत्र के बहुआ चौराहे पर पहुंचा तभी ट्रक ने उसको टक्कर मार दिया।

ट्रक की टक्कर से मेडा लाल रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स के ईएमटी शिवम व पायलेट मनीष के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share