उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कमलीपुर गांव के समीप स्थित ईंट भट्ठे के पास खेल रहे मजदूर के पुत्र को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी नरेश कुमार अपने परिवार सहित थरियांव थाना क्षेत्र के कमलीपुर गांव में समीप स्थित ईंट भट्ठे में इकाई जनवरी माह से काम कर रहा है। उसका 3 वर्षीय पुत्र कृषणा वहीं भट्टे के समीप खेल रहा था। तभी ट्रैक्टर ने उसको कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादशे के बाद से मृतक मां सुमन देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!